बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के डॉ  एनसी कॉलेज  के परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के बेनीपट्टी इकाई के तत्वावधान में 13वां संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के एमएलसी डॉ  दिलीप कुमार चैधरी डीईओ नसीम अहमद संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह जिलाध्यक्ष राजू यादव एवं प्रधान सचिव पवन चैधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजक के द्वारा उपस्थित सभी विशिष्ठजनों को पाग-दोपट्टा व फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ  चैधरी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिवस है। जब ये शिक्षक अपने मांग के समर्थन में गए तो इन पर लाठी चलाई गई थी। जिसको जीवित रखने के लिए ये लोग संकल्प दिवस मनाते है। शिक्षक होने के नाते शिक्षकों की समस्या व वेतनमान की लड़ाई होनी चाहिए। सरकार जब अपने अधिनस्थ कर्मचारी को सातवें वेतन दी गई तो इन लोगों को भी वेतन वृद्धि करना चाहिए। डॉ  चैधरी ने कहा  िकइस बार छोटा सत्र था। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि बोलेंगे, लेकिन वे भाग गए। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री से हर कोई निराश है। वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार ने कहा कि समान काम के बदले सामान वेतन के लिए नए वर्ष में आर-पार की लड़ाई होगी। वहीं जिलाध्यक्ष व प्रधान सचिव ने कहा कि जब तक नियमित शिक्षकों की तरह पूर्ण वेतनमान सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त नहीं होगी, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अनुमंडल अध्यक्ष आशीष नारायण झा ने किया। वहीं संचालन प्रखंड अध्यक्ष देवानंद झा व संजय सिंह ने किया। मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष मो. फारुख प्रवक्ता अंकलित कुमार झा गीता कुमारी मो. अहमद हुसैन सुरेश कुमार मोहन कुमार मो. साबिर नवीन सिंह जयप्रकाश रंजीत कुमार श्याम झा धनिकलाल यादव दिलीप कुमार महतो आदि शिक्षकों ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post