बेनीपट्टी(मधुबनी)। बाढ़ के प्रलयकारी बहाव ने काफी क्षति की है। करोड़ों से मरम्मत हुए जमींदारी बांध के साथ सरकारी स्कूलों को भी काफी क्षति पहुंचाई है। नजरा के उर्दू मध्य विद्यालय को बाढ़ ने काफी दर्द दिये है। वर्ष-2017 में स्कूल के किचेन को काफी नुकसान पहुंचाया था। जिसे मरम्मत कराया गया था। वहीं वर्ष-2019 में आये बाढ़ ने उक्त किचेन के साथ चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया है। हालांकि, बाढ़ के संभावना को देख विद्यालय के प्रभारी एचएम ने पूर्व से ही सामान निकाल दिया था। प्रभारी एचएम सादिक हुसैन ने बताया कि किचेन के समीप ही पानी का भंवरा फूट गया था। जिसके कारण पानी का बहाव काफी तेज हो गया। बाढ़ के दूसरे दि नही पानी का जलस्तर बढ़ते ही किचेन को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद चहारदीवारी को जमींदोज कर दिया। बता दे कि इस बाढ़ में भी नजरा स्कूल में करीब पांच से छह फीट पानी का बहाव होने लगा। लोगों ने बताया कि हर बाढ़ में नजरा स्कूल के आसपास बांध ध्वस्त हो जाता है। वहीं उच्चैठ के प्राथमिक विद्यालय के किचेन पर वृक्ष के गिर जाने से किचेन जमींदोज हो गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण करीब एक दर्जन स्कूल को नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को प्राप्त करा दी गई है।