बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारत रत्न व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने यूनियन कार्यालय पर शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर दिवंगत वाजपेयी जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान वक्ताओं ने वाजपेयी जी के जीवन व देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।  यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिदेश्वर नाथ झा बिकास ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युगपुरुष थे। राजनीति में किसी के साथ कभी वैर नहीं हुई, उनकी इस भावना ने ही उन्हें महापुरुष बना दिया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों को शब्दों में बयां करना सूरज को दीया दिखाने के समान है। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ है। वहीं यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष आशीष झा चुन्नू ने कहा कि वाजपेयी जी का निधन से देश की राजनीति का एक युग खत्म हुआ है। भले ही वह किसी एक दल के नेता रहे हों लेकिन उनका कार्यशैली ऐसी रही कि उन्हें चाहने वालों में हर क्षेत्र धर्म व समुदाय के लोग हैं। उनके निधन से पूरा देश मर्माहित है। राजनीति में अटल जी जैसे व्यक्तित्व की कमी को देश भरपाई नही कर सकेगा। शोक सह श्रद्धांजलि सभा में यूनियन के नीतीश कश्यप, रामबालक पासवान, कन्हैया झा, राघव झा, राजीव यादव, सूरज मिश्रा, बिभूति झा, नवीन झा निखिल झा, बालाजी, सूरज झा, राजा चौधरी, निरंजन पासवान सहित कई लोगों ने भाग लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post