बेनीपट्टी(मधुबनी)। सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को बेनीपट्टी के नबकी पोखैर के तालाब घाट का उद्घाटन किया। मंत्री श्री झा ने उद्घाटन कर प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना वाकई शर्मनाक है। इससे अधिक भयावह घटना नहीं हो सकती है। जिसको देखते हुए नीतीश सरकार ने तत्काल पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई के हवाले कर दिया। अब सीबीआई दूध का दूध पानी का पानी कर देगी। लेकिन, राजद इस पर राजनीति कर रही है। राजद को पहले राजवल्लभ यादव को पार्टी से हटाना चाहिए। जो एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में है। तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ भी सीबीआई जांच कर रही है। मंत्री श्री झा ने कहा कि राजद हमें नैतिकता का पाठ न पढ़ाए। अपने शासन काल के दौरान एक आईएएस के पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में क्या हुआ था, पूरा देश जान रहा था। आईएएस के पत्नी के साथ राजद के नेता ने दुष्कर्म किया, उलटे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाने के बजाए उस आईएएस को ही निलंबन कर दिया गया। इसलिए राजद नैतिकता के मामले में कही नहीं है। बता दें कि मंत्री श्री झा ने सात लाख की लागत से निर्मित तालाब घाट का उद्घाटन किया। मौके पर शंकर झा, अमरनाथ प्रसाद, रत्नेश्वर मिश्र, इन्द्र झा, विजय झा, राजकुमार झा, उदय पाठक, प्रो. योगानंद झा, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post