बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा पछिवारी टोल के मस्जिद के समीप रास्ता विवाद को लेकर हुए दो भाईयों के बीच हिंसक झड़प में एक वृद्ध की मौत हो गई है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग जख्मी है। मृतक की पत्नी की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बेनीपट्टी पीएचसी के चिकित्सक ने गंभीर अवस्था में जख्मी समीना खातुन को मधुबनी रेफर कर दिया है। वहीं मृतक मो. मोसिम (62) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। दूसरे पक्ष के जख्मी अब्दुल कैयूम व शकीला खातुन का इलाज पुलिस अभिरक्षा में किया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर कुमार व एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह बेहटा पहुंच कर मो. सिराजुल को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मो. मोसिम के पुस्तैनी जमीन का आपसी बंटवारा वर्षो पूर्व हो चुका था। मृतक अपने हिस्से में सीढ़ी का निर्माण कराना चाह रहा था। जिसे दबंग आरोपी रोक रहे थे। रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सीढ़ी के निर्माण के लिए आए राजमिस्त्री को दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर भगा दिया। बताया जा रहा है कि इसी के कुछ समय के बाद मृतक का पुत्र मो. फैयाज बघार की ओर जा रहा था। जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट करना शुरु कर दिया। मारपीट किए जाने की जानकारी मृतक को हुई तो दोनों दंपत्ति विरोध करना शुरु कर दिए। जिसके बाद आरोपियों ने वृद्ध के सिर पर जोरदार हमला कर जान ले ली। वहीं मृतक के पत्नी को भी बुरी तरह से सिर फोड़ कर जख्मी कर दिया है। इस संबंध में मृतक के पुत्र मो. फैयाज ने मो. कैयुम, मो. सिराजुल, शकीला खातुन, रुखसाना खातुन, इशरत खातुन व मो. मेराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं गांव के ही मो. याकूब के उपर घटना कारित करने को लेकर दूसरे पक्ष को भड़काने का आरोप लगाया है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि हत्या के आरोप में नामजद तीन लोगों को गिरफ्तारी कर ली गई है। शेष अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post