बेनीपट्टी(मधुबनी)। साहरघाट थाना क्षेत्र के बोकहा गांव में विवाहिता की फंसरी लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार बोकहा के सुरेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी(28) का शव आंगन में पड़ा हुआ था।
मृतका के पिता पोली यादव ने मृतका की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस उपाधीक्षक पुष्कर कुमार व साहरघाट के एसएचओ साजिद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। उधर, मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप मृतका के सास-ससुर पर लगाते हुए कहा है कि दोनों आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रही थी। वहीं वादी ने बताया है कि उसकी पुत्री की शादी बोकहा के रामहित यादव के पुत्र सुनील यादव के साथ गत पंद्रह वर्ष पूर्व की थी। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा संभव है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।