बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा स्थित स्टेट हाईवे-52 पथ पर रविवार की दोपहर बाईक व ऑटो की सीधी टक्कर होने से ऑटो में सवार करीब दस लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। वहीं चार जख्मियों की स्थिति गंभीर होने पर मधुबनी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार टक्कर में अरेड़ थाना क्षेत्र के डूमरा गांव के भिखारी मंडल, सुरेश झा, उड़ेन बेनीपट्टी के रामवती देवी, टेघरा के अनिता देवी, पतौना ओपी क्षेत्र के इटहर गांव के नीतू देवी, मिटठु कुमारी, पूनम देवी, पुपरी थाना के रामपुर पचासी गांव के दिलीप सहनी व शिवांगी कुमारी समेत एक अज्ञात वृद्ध जख्मी हो गया है। अज्ञात वृद्ध की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। वृद्ध का पैर एवं दोनों आंख पूर्णरुप से क्षतिग्रस्त हो गया है। वृद्ध के बेहोश होने के कारण अब तक वृद्ध के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर दुर्घटना होने की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद एवं खिरहर एसएचओ शैलेश कुमार झा मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चार जमिख्यों को मधुबनी रेफर कर दिया गया है। जानकारी दें कि उक्त टक्कर बनकट्टा के चांदनी चौक पर हुआ है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि बाईक बसैठ की ओर से एवं ऑटो बेनीपट्टी से यात्री को सवार कर पुपरी की ओर जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post