बेनीपट्टी (मधुबनी)। मानव जीवन में परोपकार की भावना हमेशा  रहनी चाहिए। एक-दूसरे की सहायता करने से ही इंसान अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। खासकर जरुरतमंद लोगों की मदद करना तो बहुत बड़ा पुण्य का काम है। ये बातें अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने मंगलवार की सुबह ब्रह्मपुरा के हरिहरस्थान में नवयुवक संघ, सरस्वती पूजा समिति की ओर से गर्म वस्त्र वितरण के मौके पर संबोधित करते हुए कहा। एसडीएम ने आयोजक मंडली को बधाई देते हुए कहा कि बेनीपट्टी अनुमंडल में एक-दूसरे की मदद करने की बहुत ही नेक प्रवृति है। जिसे देख काफी खुशी होती है। ऐसा करने से समाज में काफी सकारात्मक संदेश जाता है। वहीं एसडीपीओ ने नवयुवक समिति के सदस्यों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि हर इंसान को जरुरतमंद इंसान की मदद करनी चाहिए। मदद किसी भी रुप में प्राप्त हो, यहीं मनुष्य की खासियत है। इसे हर इंसान को अपनाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि ब्रह्मपुरा के हरिहरस्थान मंदिर परिसर में मंगलवार को समिति की ओर से करीब पांच सौ गरीब महिलाओं व वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया। आयोजक मंडली की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को हरसंभव सहयोग करते रहने की जानकारी दी गयी। उधर शिविर में कंबल पाकर गरीब महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी। गरीब लोग समिति के सदस्यों को साधुवाद देते दिखे। मौके पर समिति के मदन झा, संतोष झा, अजीत ठाकुर, फौजी भाई, डा. मोहन झा, डा. शैलेन्द्र झा, विमल झा, अजय झा, ललन झा, दिवाकर मिश्र, अभिमन्यु झा, राजन झा, प्रशांत झा, राहुल झा, पुरुषोतम झा, प्रभाकर मिश्र, कन्हैया सिंह, अमोद झा, वकील झा,  विक्की झा, प्रदीप ठाकुर सहित कई लोग मौजूद होकर गरीबों को कंबल देने में जुटे हुए थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post