बेनीपट्टी (मधुबनी)। मुंबई पुलिस ने शाहुनगर थाना के पुलिस अधिकारियों ने बीती रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर गैंगरेप के आरोपी  को गिरफ्तार कर अपने साथ मुम्बई ले गयी है। इससे पहले मुम्बई पुलिस ने आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश कर अपने साथ ले गया। मुम्बई के शाहुनगर थाना के अवर निरीक्षक स्वपनिल चौहान ने बताया कि उक्त आरोपी मिश्रीलाल राय के खिलाफ थाने में कांड संख्या-329/17 दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र की एक लड़की ने काम देने के बदले गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए राजस्थान के जालौर गांव के रमेश चौधरी सहित बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मिश्री लाल को आरोपित किया था। पुलिस ने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद सभी आरोपी मुम्बई से फरार हो गये थे। अनुसंधान के क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुम्बई पुलिस के साथ उक्त थाने के हेड कांस्टेबल प्रकाश भौंसले व धनजंय कासले बेनीपट्टी पहुंचे थे। बेनीपट्टी के प्रभारी एसएचओ रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोच लिया गया है। मुम्बई पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है। उधर आरोपी ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसे सुपरवाईजर ने फंसा दिया है। उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। आरोपी की माने तो लड़की राजस्थान के संबेदक के पास काम मांगने के लिए आयी थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post