बेनीपट्टी (मधुबनी)। अरेड़ पुलिस ने बीती रात साहरघाट थाना पुलिस के सहयोग से विशनपुर गांव में छापेमारी कर धर्मेंद्र कुमार चौपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार की माने तो शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है। अरेड़ एसएचओ किशोर कुणाल झा, सहायक अवर निरीक्षक आरएस राम, संजय कुमार व साहरघाट एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बीती रात साहरघाट थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धर्मेंद्र चौपाल को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपी धर्मेंद्र चौपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ अरेड़ थाना क्षेत्र के नवटोली गांव के रामशोभित चौपाल से लड़की की हत्या गला दबा कर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी दें कि अरेड़ के नवटोली गांव के रामशोभित चौपाल की विवाहित पुत्री रंगीला देवी (22) की गला दबा कर हत्या कर शव को आरोपियों ने कोसी नहर की उपशाखा में फेंक दिया था। जो शनिवार के सुबह शौच करने जा रही महिलाओं के नजर पड़ी तो मामले का खुलासा हुआ। हत्यारों ने रंगीला देवी की हत्या गले में स्कार्फ व मफलर से दम घोंट कर देने की संभावना प्रत्यक्षदर्शियों ने व्यक्त किया है। हालांकि पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जा अटकी है। लड़की के शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतका के पिता रामशोभित चौपाल से अरेड़ थाना में दामाद धर्मेंद्र चौपाल, समधी रामाश्रय चौपाल, मिथुन व जितेन्द्र चौपाल सहित सास को नामजद करते हुए आरोपियों पर दो भईर सोना एवं भैंस दहेज में नहीं देने पर जान से मारने का आरोप लगाया गया है। उधर अरेड़ के एसएचओ अनि झा ने बताया कि कांड के अन्य नामजद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post