बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बेनीपट्टी इकाई के तत्वाधान में गत 28 जनवरी से आशा कार्यकर्ता सामूहिक धरना पर बैठ कर कार्य का बहिष्कार किये हुए है। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के मुख्य द्वार के समीप संघ के मंत्री काशी देवी के अध्यक्षता में धरना दी जा रही है। काशी देवी ने बताया कि स्कीम वर्कर्स को मजदूर का दर्जा देकर न्यूनतम वैधानिक मजदूरी अठारह हजार का भुगतान, आशा कार्यकर्ताओं की भांति मृत्यु के उपरांत भैक्सिन कुरियरों को भी सामाजिक सुरक्षा के तहत उनके आश्रितों को चार लाख का अनुदान देने, सभी परियोजनाओं के लिए वर्ष-2018/19 के लिए आवंटन की व्यवस्था करते हुए आशा, ममता, कुरियर के प्रोत्साहन राशि में सम्मानजनक वृद्धि किया जाए। श्रीमती देवी ने कहा कि उनकी दस सूत्री मांगो पर यथोचित कार्रवाई करें। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका ये धरना आगामी 02 फरवरी तक अनवरत चालू रहेगा। जानकारी दें कि आशा कार्यकर्ताओं ने पोलियो अभियान से अलग होने की घोषणा कर धरना पर बैठ गयी है। धरना पर दिव्या आरती झा, भावना झा, कविता देवी, मालती देवी, रामकुमारी देवी, महालक्ष्मी देवी सहित कई आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post