बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बहुआयामी सात निश्चय योजनाओं से आम लोगों को जोड़े। इसका लाभ के बारें में आम लोगों को जानकारी दे। शराबबंदी के बाद अब बिहार सरकार बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम शुरु कर दी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आगे आकर इस मुहिम से जुड़ना होगा। ये बातें बिहार सरकार के मंत्री रमेश श्रृषिदेव ने बेनीपट्टी में हुई जदयू की कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। मंत्री श्रृषिदेव ने कहा कि बिहार सरकार विकास के साथ लोगों को कुरीति के खिलाफ जागरुक करने का काम कर रही है। आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जायें। इससे पूर्व मंत्री रमेश श्रृषिदेव ने बेनीपट्टी के विद्यापति चौक के समीप जदयू कार्यालय का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया। उपरांत दीप प्रज्जवलित कर कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन किया। मौके पर जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव झा मुन्ना ने मंत्री को मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए श्री मुन्ना ने कहा कि बिहार सरकार की लोकप्रियता हर जगह है। शराबबंदी कानून लाकर सरकार ने गरीब महिलाओं का दर्द समझने का प्रयास किया। जो सराहनीय है। अब बिहार सरकार गांव-मुहल्लों को सात निश्चय योजना के तहत विकास के साथ बाल विवाह व दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरुक कर रही है। श्री मुन्ना ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी 21 जनवरी के मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने किया। वहीं मंच का संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर डा. अमरनाथ झा, सेवादल के प्रफुल्ल ठाकुर, नीरज झा, प्रदीप कुमार झा बासू, राजकिशोर साफी, कमलेश झा, राजेन्द्र मिश्रा, कालिशचन्द्र झा उर्फ कन्हैया, फिरन चौधरी, भोगेन्द्र मंडल, रामगुलाम सहनी, गौड़ीशंकर नायक, वरुण कुमार यादव, संतोष कुमार चौधरी सहित कई पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post