बेनीपट्टी (मधुबनी)। सहकारिता विभाग के निर्देश पर प्रखंड के पैक्सों के द्वारा धान की अधिप्राप्ति शुरु कर दी गयी है। मंगलवार को प्रभारी डीसीओ अरुण कुमार ने परसौना पैक्स गोदाम पर धान अधिप्राप्ति की शुरुआत कराई। डीसीओ के उपस्थिति में पंचायत के किसान दिलीप कुमार झा ने तत्काल पैक्स के हाथों 75 क्विंटन धान की बिक्री की। किसान ने बताया कि ओर धान पैक्स के हाथों बिक्री करेंगे। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने पैक्स गोदाम का भी निरीक्षण कर गोदाम के मरम्मत कराने की आवश्यकता जतायी। पैक्स अध्यक्ष सिदार्थ शंकर झा ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें लक्ष्य निर्धारण नहीं किया गया है। परंतु धान की स्थिति को देख 1200 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। डीसीओ ने बताया कि मधुबनी जिले को विभाग की ओर से एक लाख बाईस हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। डीसीओ ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ आने से धान की खरीद में थोड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन विभागीय लक्ष्य हो हर हाल में पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उधर परसौना पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति केन्द्र चालू होने से किसानों में खुशी देखी गयी। मौके पर मुख्यालय बीसीओ मिश्रीलाल महतो, बीसीओ अवधेश कुमार, किसान दिलीप कुमार झा, रामभजन झा, सरोज झा, रामगुलाम कामत सहित कई किसान उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post