बेनीपट्टी (मधुबनी)। अरेड़ थाना क्षेत्र के चंपा गांव के नवविवाहिता को जला कर मार देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका के मां से मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी के विशौल गांव के नंदलाल यादव की पुत्री सुगिया देवी(19) की शादी अरेर थाना क्षेत्र के चंपा गांव निवासी रंजीत यादव से इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा नवविवाहिता के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। मृतका की मां संतोलिया देवी ने इस संबंध में मृतका के पति रंजीत यादव, ससुर एवं सास पर आरोप लगाते हुए अरेर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।उधर मृतका के पिता नंदलाल यादव ने बताया कि शादी में पांच लाख रुपये खर्च करने के बाद भी आरोपियों की ओर से रुपये व सोना लाने का दबाव दिया जाता था। जिसके कारण उनके बेटी को यातनाएं दी जाती थी। उधर मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के जल जाने की सूचना मिलते ही बेटी के ससुराल पहुंच कर उसे गंभीर अवस्था में पटना ले गया। जहां मृतका ने सारी घटना की जानकारी दी। इलाज के क्रम में ही उनकी बेटी की मौत हो गयी। उधर सूत्रों की माने तो घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार बताये जा रहे है।इस संबंध में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि अरेर के चंपा गांव की घटना की जानकारी मिली है। घटना में संलिप्त कुछ लोग भी आग से जख्मी है।गुप्त जगहों पर इलाज करा रहे है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post