बेनीपट्टी (मधुबनी)। मधवापुर प्रखंड राजद के अध्यक्ष पद का आतंरिक चुनाव संपन्न हो गया है। राजद के वरिष्ठ नेता उमेश आर्य को सर्वसम्मति से मधवापुर प्रखंड राजद के अध्यक्ष पद के चुन लिया गया है।मधवापुर प्रखंड में उमेश आर्य राजद के जुझारु नेता माने जाते है। उमेश आर्य के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बधाई दी है।साहरघाट के मध्य विद्यालय परिसर में आज राजद अध्यक्ष के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि राजद ने हमेशा से कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का काम किया है।पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर रही है। वहीं पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने एवं जनता के हितों के लिए आन्दोलन करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। मौके पर रामनंदन साह, रियासत हुसैन, धनिक लाल यादव सहित कई राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post