बेनीपट्टी (मधुबनी)। अनुमंडल के मधवापुर के धौंस नदी स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी।मधवापुर के जय महाकाल युवा संघ ,रामपुर के द्वारा सभी छठ पूजा श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी व घाट पर निःशुल्क रोशनी की व्यवस्था की गयी थी। लोक आस्था के महान पर्व पर जनसरोकार के कार्य से श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिला। संघ के सदस्य घाट पर घुमकर सभी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए थे। बता दें कि मधवापुर के धौंस नदी पर नेपाल एवं भारत के श्रद्धालुओं के द्वारा छठ पूजा का अर्घ्य दिया जाता है। जिस कारण यहां अन्य घाट की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।संघ के संयोजक कुमार आशुतोष मिश्र निखिल ने बताया कि संघ के सदस्य जनभावना को देखते हुए लगातार कार्य कर रहे है। छठ पूजा के दौरान घाट पर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संघ के द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय-पानी का वितरण किया गया।वहीं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संघ के द्वारा घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गयी थी। संघ के इस सकारात्मक पहल से कई छठ व्रतियों को लाभ मिला। मौके पर शत्रुध्न ठाकुर, रंजीत मिश्र, सुनील चौधरी, गोविन्द झा, रोहित झा, राजेश मिश्र छोटू, अमित चौधरी, आशुतोष झा, रितेश झा अप्पू, नितेश झा, विकास मिश्र गब्बर, अखिल झा, राहुल मिश्रा सहित कई सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post