बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के महमदपुर गांव के सेवानिवृत शिक्षक सह पेंशनर समाज के अनुमंडलीय अध्यक्ष मुसाफिर सिंह को मातृशोक हो गया है। उनकी माता सीता देवी (98) का निधन दुर्गापूजा के सप्तमी की रात्रि में हो गया। सीता देवी काफी धर्मपरायण एवं सामाजिक कार्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। समाज के कुरीतियों के खिलाफ मुखर होकर आवाज बुलंद करती थी। सीता देवी के निधन पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निधन पर हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान, सत्यनारायण झा, गोपालनंद झा, विजय यादव, अमर झा, रामप्रवोध सिंह सहित कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।