बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी के अतरौली गांव में विगत 23 वर्षों से मां काली की पूजा की जा रही है।लोगों की आस्था के लिए वर्षों पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से मां काली की मंदिर का निर्माण भी कराया गया।जहां हर वर्ष भव्य रुप से काली की पूजा जाती है।पूजा से पूर्व गांव के कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकालने का रिवाज रहा है।जिस रिवाज को आज भी निभाया जाता है।बुद्धवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काली पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें करीब 501 कन्याओं ने भाग लिया।कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर में डिहवार व ब्रह्मस्थान तक गयी।इस बीच धार्मिंक गीत व वैदिक मंत्रोच्चार किया जा रहा था। पूजा कमेटी के भवेश ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, हरिशचन्द्र ठाकुर, उग्रनाथ झा, जयप्रकाश ठाकुर ,अजित ठाकुर, भवेन्द्र ठाकुर, देवकांत मिश्रा, रामाकांत झा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आस्था पूर्ण करने के लिए 1995 में मंदिर का निर्माण कराकर मूर्ति स्थापित की गयी। गौरतलब है कि मंदिर परिसर में मां काली सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित की गयी है।जिसकी रोजाना पूजा की जाती है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post