बेनीपट्टी(मधुबनी)। बाढ़ राहत सर्वेंक्षण के क्रम में कथित मारपीट कर बाईक छिन लेने के आरोप में दर्ज मामले के आरोपी के गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रखंड कर्मियों ने गुरुवार को प्रखंड परिसर में सांकेतिक धरना देकर प्रशासन से अविलंब आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रखंड कर्मियों ने कांड में संलिप्त आरोपी के प्रति नरमी बरतने का आरोप अरेर पुलिस पर लगाया है।कर्मियों ने बताया कि जल्द ही बाईक की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगामी दिनों में भुख हड़ताल किया जायेगा। आवास सहायक संघ के अध्यक्ष धिरेन्द्र किशोर ने बताया कि गत शनिवार को प्रखंड के नवकरही पंचायत में बाढ़ का सर्वेंक्षण कार्य चल रहा था। गांव के जीतेन्द्र सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सरकारी कर्मी राजू कुमार सदा, देवनारायण राय एवं पंचायत रोजगार सेवक इन्द्र कुमार पासवान को सर्वेंक्षण के दौरान दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट व गाली गलौज किया। इसी क्रम में संबंधित कर्मी का बाईक छिन लिया। संघ के कर्मियों ने बताया कि इस मामले को लेकर सभी कर्मी एकजुटता के साथ जिलाधिकारी से भी मिले। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। बावजूद पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को हिरासत में नहीं ले रही है। कर्मियों ने बताया कि अभी तक बाईक भी बरामद नहीं किया है, न ही कोई सरकारी कागज वापस किया गया है।उधर पुलिस पर ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रखंड कर्मियों के धरना देने से प्रखंड के कार्य प्रभावित हुए है। बता दें कि धरना को रोजगार सेवक संघ व पंचायत सचिव संघ के भी समर्थन दिया है। मौके पर पंचायत सचिव आनन्द मोहन चौधरी, धीरेन्द्र झा, अनिल साफी, मनोज प्रसाद, अमित झा, रामवृक्ष राम, अरुण सदाय, परमेश्वर राम, पंकज कुमार पासवान, रामप्रवेश राम, सुनील राम, कन्हैया प्रसाद,वशिष्ठ नारायण शुक्ला, सरिता कुमारी, नंदकुमार चौधरी, पलटन पासवान, विजय कुमार राम सहित आवास सहायक, विकास मित्र व रोजगार सेवक शामिल थे।उधर देर शाम बीडीओ डा. अभय कुमार के पहल पर थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा व सीओ पुरेन्द्र सिंह के उपस्थिति में धरना को समाप्त कर दिया गया है। धरना दे रहे कर्मियों ने बताया कि थानाध्यक्ष के सात दिनों के आश्वासन पर धरना तत्काल खत्म कर दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post