बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के पाली पंचायत के खसियाघाट में शौच के लिए निकली महिला की डूबने से मौत हो गयी है।महिला का शव बुद्धवार की सुबह नदी में तैरते हुए बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।थाना में इस संबंध में मृतका के पति के बयान पर यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि खसियाघाट के भुजंगी सहनी की पत्नी मरनी देवी (65) सुबह शौच करने के लिए घर से बघार की ओर निकली थी। शौच के दौरान पैर धौंस नदी में फिसलने से नदी में महिला डूब गयी। उधर महिला के डूबने की जानकारी मिलते ही सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद करने में जुट गयी।मुखिया मिथिलेश मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।अंचलाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार निर्धारित राशि दी जायेगी।