बेनीपट्टी(मधुबनी)। बाढ़ के स्थाई निदान सहित 11 सूत्री मांगो को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को नेपाल से सकारात्म वार्ता कर बाढ़ का स्थाई निदान करना चाहिए। बाढ़ से पीड़ित लोगों का सर्वेक्षण कराकर समुचित राहत देना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक रामकुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से बिहार का अधिकांश जिला प्रभावित है। बाढ़ का अब तक कोई निदान नहीं किया गया। जिसके कारण प्रतिवर्ष किसानों व मजदूरों को नुकसान झेलना पड़ता है।वहीं पूर्व विधायक ने प्रशासन से अविलंब किसानों को क्षति देने व घरखसी की राशि देने की मांग की। गौरतलब है कि सपा ने बेनीपट्टी प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों को जलजमाव से मुक्ति दिलाने, महामारी को रोकने के लिए छिड़काव कराने, किसानों को मुआवजा देने के लिए एक सर्वदलीय टीम का गठन करने, पुराने रसीद पर फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा देने सहित ग्यारह सूत्री मांगो को लेकर धरना दिया।धरना के उपरांत पार्टी के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने बीडीओ से भेंट कर मांगों के समर्थन में एक मांग पत्र सौंपा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post