बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के सभी प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो पर स्तनपान के तहत जागरुकता रैली निकाली गयी। मधवापुर के रैमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-38 पर सेविका सबिता कुमारी के नेतृत्व में रैली निकालकर महिलाओं को स्तनपान के संबंध में जानकारी दी।इस दौरान महिला कर्मियों ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद दी जाने वाली मां के दुध को अमृत समान माना गया है।शिशु को दी जाने वाली दूध से बच्चों में बीमारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ा देती है।रैली रैमा गांव के सभी मुहल्लों में जाकर जागरुक करने का काम किया।सबिता कुमारी ने बताया कि स्तनपान को लेकर केंद्र पर अन्य दिनों में भी महिलाओं को जानकारी दी जाती है।शीला देवी, रिंकू देवी, सोनी देवी, निरसी देवी, अनिता देवी, मनतोरिया देवी, देवकाली देवी, जीतनी देवी व सहायिका अनिला देवी उपस्थित थे।