बेनीपट्टी(मधुबनी)। अंचल के बेहटा पंचायत के पछिवारी टोल स्थित मुस्लिम टोल में बीती रात एक लड़की की मौत सांप के काटे जाने से हो गयी।बेहटा के मो. हासिम नदाफ की पुत्री शाहजहां प्रवीण (14) अपने घर में सोयी हुई थी।अचानक विषैले सर्प ने उसके मुंह पर काट लिया।लड़की को परिजनों ने बेनीपट्टी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।जहां स्थिति पूर्व से ही काफी खराब हो गयी थी।सुबह के चार बजे उक्त लड़की ने दम तोड़ दिया।ग्रामीणों ने बताया कि मृत्यु होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।उधर बच्ची के अचानक मौत हो जाने से गांव सहित मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।मुखिया लीला देवी ने घटना की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया है।उक्त बातों की जानकारी बेहटा पंचायत के वार्ड पंच मो.कलाम ने दी है।