बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के नागदह-बलाईन पंचायत के करीब एक दर्जन महिलाओं ने अंत्योदय योजना में नाम नहीं शामिल होने पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरु कर दिया है।महिलाओं का आरोप है कि उनलोगों का नाम जान कर आर्थिक जनगणना में नहीं दिया गया।जिसके कारण अब डीलर अनाज नहीं दे रहा है।जबकि जनगणना में नाम शामिल करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार आवेदन दिया गया।अनुमंडल कार्यालय परिसर में नागदह-बलाईन पंचायत की बुच्ची देवी, कैली देवी, दुलारी देवी, चंद्रकला देवी, ललिता देवी, आशा देवी, फूल देवी, बच्ची देवी, मीणा देवी व अमोला देवी ने शनिवार से आमरण अनशन शुरु कर दी है।इससे पूर्व नागदह पंचायत के मुखिया विष्णु सहनी ने सभी दस महिलाओं को माला पहना कर अनशन की शुरुआत करायी।मुखिया श्री सहनी ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जनगणना में पंचायत के कई घरों को नहीं जोड़ा गया है।अब वरीय अधिकारी के निर्देश पर ऐसे लोगों को डीलर अनाज नहीं दे रहा है।जबकि सभी मजदूर वर्ग है।पंचायत के आनंद कुमार ठाकुर, प्रेम पासवान, निरंजन झा, कुशेश्वर सहनी, रमेश झा, शितल ठाकुर सहित कई लोग महिलाओं के अनशन के समर्थन में अनुमंडल कार्यालय परिसर में जुटे हुए है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post