बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कांग्रेस के विधायक भावना झा पर महागठबंधन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए उनके कार्यशैली पर सवाल उठाया है।जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधायक स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित शादी समारोह में लोगों के साथ गलत बर्ताव किया।जिससे महागठबंधन के प्रति लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।वहीं राजद ने कहा है कि जिन लोगों ने महागठबंधन को चुनाव में वोट दिया, उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जो पूरी तरह अशोभनीय है।विधायक लगातार महागठबंधन धर्म के खिलाफ काम करती है।रोगी कल्याण समिति में ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो चुनाव के समय महागठबंधन के खिलाफ कार्य कर रहे थे।वहीं प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विधायक के कार्यशैली से महागठबंधन कमजोर हो रहा है।जिसका लाभ विपक्षी पार्टी को मिलेगा।मौके पर जदयू के पूर्व जिला महासचिव रवींद्र रमण चौधरी, राजद के प्रखंड महासचिव रामविनय प्रधान मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post