बेनीपट्टी(मधुबनी)। अंचल के मनपौर पंचायत के दुर्गौली गांव के वार्ड न0-11 में शनिवार की देर शाम आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गया।आग में करीब दो लाख मूल्य के सामानों की क्षति बतायी गयी है।आग में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, लकड़ी का सामान सहित कई अन्य सामान जलकर खाक हो गया।उधर आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में मोटर से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया।पीड़ितों ने बताया कि दमकल के लिए प्रशासन को सूचित किया गया था।परंतु आग पर काबू पाये जाने तक दमकल नहीं पहुंच पाया।मुखिया अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आग में सुवाई यादव का घर पूर्णरुप से खाक हो गया।वहीं संतोष कुमार यादव, प्रकाश यादव, परशुराम यादव एवं विंदेश्वर यादव का घर आंशिक रुप से जला है।पीड़ितों ने बताया कि आग लगने की जानकारी अंचज प्रशासन व थाना प्रशासन को दे दी गयी है।परंतु अब तक राहत प्रदान नहीं की गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post