बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल मुख्यालय के पश्चिमी बसैठ को प्रखंड बनाने की मांग एक बार फिर उठी है।गत कुछ वर्ष पूर्व बसैठ को प्रखंड का दर्जा देने की मांग होने के बाद राजनीतिक उथल-पुथल होने के कारण प्रखंड का दर्जा की मांग गायब हो गयी थी।परंतु बसैठ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार चौधरी ने एक बार फिर बसैठ को प्रखंड का दर्जा देने की मांग की है।पंचायत समिति सदस्य श्री चौधरी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के बर्री पंचायत करीब 20 किमी की दूरी पर है।आम गरीब लोगों को कार्य से रोजाना प्रखंड जाना संभव नहीं हो पाता है।प्रखंड कार्यालय के कार्य से आवाजाही करने में काफी समय के साथ धन की भी बर्बादी होती है।सरकार को जनता के हितों का ख्याल करते हुए बसैठ को प्रखंड का दर्जा देना चाहिए।श्री चौधरी ने बताया कि बर्री, विशनपुर, शाहपुर, बसैठ, मेघवन, पाली, बनकट्टा, करहारा, समदा को शामिल कर बसैठ को प्रखंड का दर्जा देना चाहिए।ताकि आम लोग अपने कार्य सरलता से निष्पादन करा सके।गौरतलब है कि इससे पूर्व अरेर को प्रखंड का दर्जा देने की मांग समय-समय पर विभिन्न राजनैतिक दलों के द्वारा किया जाता रहा है।पूर्व सीएम के कार्यकाल में अरेर को प्रखंड का दर्जा देने की बात कही गयी थी।पंचायत समिति के द्वारा उक्त मांग पर प्रस्ताव भी भेजे जाने की बात कही गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post