बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह ब्रह्मपुरा पंचायत के मुखिया अजित पासवान के अध्यक्षता में बेनीपट्टी पंचायत भवन परिसर में मुखिया संघ की बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि राज्य सरकार मुखिया को दिनों दिन पंगू बनाने की साजिश कर रही है।पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्व से ही वित्तीय के लिए टकटकी लगानी पड़ रही थी।अब सरकार ने मुखिया के अधिकारों की कटौती प्रारंभ कर दिया है।जिसके खिलाफ मुखिया संघ पटना उच्च न्यायालय में वाद दायर करेगी।वहीं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष कृपानंद झा आजाद ने कहा कि मुखिया अपने अधिकारों में कटौती किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।अधिकार के लिए मुखिया संघ अब चरणबद्ध होकर आन्दोलन करेगी।उधर मुखिया संघ के अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 13 फरवरी को अनुमंडल कार्यालय पर सभी प्रखंड के मुखिया धरना के माध्यम से आन्दोलन की शुरुआत करेंगे। बैठक में मुखिया मो. आलम अंसारी, अजय कुमार झा, रानी देवी, गुलाब ठाकुर, प्रमोद पूर्वे, इंदू देवी, लाल नारायण सिंह, ममता देवी सहित कई मुखिया उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post