बेनीपट्टी (मधुबनी) : बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा गाँव में आज सुबह आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार करहारा के मो. मोजहिर के घर में खाना बनाने के बाद चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। घटना के समय घर में ताला लगा हुआ था। आग की लपटें इतनी भयानक थी की देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। BNN न्यूज़ के विडियो क्लिप में आप साफ़-साफ़ देख सकते है की आग की लपटें कितनी भयावह थी। पीड़ित मो. मोजाहिर ने बताया की जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर का सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।