बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : सरकार व अधिकारियों के आधिकारिक घोषणा के बाद भी बेनीपट्टी प्रखंड में किसानों से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। जिसके कारण किसान औने-पौने दामों पर बिचौलिये के हाथों धान बेचने को मजबूर है।सूत्रों की माने तो पैक्स के पास धान की खरीद के लिए राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण कोई पैक्स धान की खरीद नहीं कर रहा है। जबकि कुछ पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि अधिकांश धान में अधिक नमी होने के कारण धान की खरीद प्रभावित हो रही है। 

BNN News Benipatti की ख़बरें अपने न्यूज़फीड में पढ़ने के लिए पेज like करें


जानकारी दें कि प्रशासनिक आदेश के अनुसार एक दिसंबर से सभी पैक्सों को  किसानों से धान की खरीद करनी थी। बावजूद आदेश के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी धान की खरीद नहीं हो पा रही है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि धान की खरीद के लिए पैक्स को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।जल्द ही सभी पैक्सों के द्वारा धान खरीद केंद्र की शुरुआत करायी जायेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post