पटना। बिकाश झा : बिहार विधान परिषद के सात नवनिर्वाचित सदस्यों ने शुक्रवार को शपथ लिया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व बेनीपट्टी के पूर्व विधायक विनोद नारायण झा और अर्जुन सहनी ने मैथिली में शपथ लिया तो राजद के जदयू के गुलाम रसूल बलियावी, मो. कमरे आलम और कांग्रेस के तनवीर अख्तर ने उर्दू में, राजद के रणविजय कुमार सिंह और जदयू के सीपी सिन्हा ने हिन्दी में शपथ ग्रहण किया। कार्यवाही के दौरान केदारनाथ पांडेय, नवल किशोर यादव, रामलषण राम रमण और देवेश चन्द्र ठाकुर को सदन का अध्यासीन सदस्य मनोनीत किया गया। जिसके बाद सदन को महाश्वेता देवी, लच्छू महाराज तथा कई राजनेताओं के निधन पर शोक प्रकट करते हुए स्थगित कर दिया गया। उक्त मौके पर सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, भाजपा अध्यक्ष मंगल पाण्डेय सहित कई कई प्रमुख नेता विनोद नारायण झा को शुभकामना देते हुए नज़र आयें।

आपको बता दें की पिछले साल नवम्बर में संपन्न बिहार विगत विधान सभा चुनाव में विनोद नारायण झा बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उमीदवार थे, लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 1974 के जेपी आंदोलन से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विनोद नारायण झा अब तक दो बार विधायक निर्वाचित होने में सफल रहे है। वर्ष 2010 से 2015 तक उन्होंने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया व एक बार पंडौल विधानसभा से विधायक चुने जा चुके है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post