हरलाखी। बिकास झा : मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में में डकैतों ने जम कर तांडव मचाया। जिले के हरलाखी के बेला टोल में हथियारबंद डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, इस दौरान डकैतों ने एक ग्रामीण के उपर बम और गोलियों से भी हमला किया जिससे वो गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

हरलाखी से सटे एनएच 104 सड़क के किनारे स्थित विनोद ठाकुर के घर को डकैतों ने निशाना बनाते हुए बन्दूक की नोंक पर 5000 नकद समेत 1 लाख के आभूषण को लूट लिया। डकैतों ने फायरिंग और बमबाजी कर के पंकज चौधरी नामक शख्स को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
डकैतों ने इस दौरान दो और घरों में भी डकैती करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के कारण इन दो घरों में डकैती नहीं हो सकी। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों को भूकंप की आशंका हुई तो लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। जब लोगों ने डकैतों को भागते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को देखकर दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने तड़ातड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं और बम विस्फोट किया जिसमें ग्रामीण पंकज चौधरी बुरी तरह घायल हो गए।
घायल ग्रामीण पंकज चौधरी को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी है।
लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन करते रहे। लोग डकैतों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद में कई थानों की पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post