बेनीपट्टी। बिकास झा : शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर बेनीपट्टी प्रखंड के बरहा गावं में समाजसेवी राजू झा के घर पर रामधुन जाप व श्री रामचरित मानस का पाठ किया गया। जानकारी दें की समाजसेवी राजू झा के घर पर पिछले कई सालों से रामनवमी के अवसर पर रामधुन जाप और रामचरित मानस पाठ का पाठ होता आ रहा, विगत वर्षों की भांति इस बार भी धूमधाम से रामनवमी के अवसर पर गोपाल झा की टीम के कलाकार एवं साधुओं के द्वारा लगातार रामधुन व रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है।  आयोजकर्ता राजू झा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामायण का पाठ और यश गान समस्त नागरिकों के जीवन में सकारात्मक उर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ माध्यम है एवं रामायण का पाठ और यश गान करना जीवन में सदैव प्रासंगिक है। प्रत्येक नागरिक को अखण्ड रामायण आयोजन में सम्मिलित होकर अपने जीवन में सकारात्मक उर्जा शक्ति जीवन को सार्थक बनाने व सफल होने हेतु प्राप्त करने का प्रण लेना चाहिए। भगवान श्री राम उनका राम राज्य भारतीय संस्कृति के कण-कण में युगों-युगों से विद्यमान रहा है। रामायण के प्रसंग व उनका पाठ करना जीवन में सोच को सकारात्मकता प्रदान करने वाला होता है एवं इससे जीवन में आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। जो जीवन में सफल होने में सहायक सिद्ध होती है। वहीं रामधुन जाप और रामचरित मानस पाठ के लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहोल है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post