मधुबनी। बिकास झा : बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के सोहांस गांव में शनिवार से नवाह संकीर्तन यज्ञ की शुरुआत की गई। इस मौके पर गांव के 108 कन्याओं ने पोखरा से कलश में जल भरकर गांव के विभिन्न मार्गों पर गाजेबाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। कलश शोभा यात्रा जिस रास्ते से गुजरी वहां भक्ति रस की सरिता बह निकली।  बजरंगबली, महादेव, सीताराम, राधेकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं के जयघोष से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा में गांव के बच्चे-बूढ़े, नौजवानों ने बढ़-चढ़कर श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। नवाह मंडप पर वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापित किया गया। तदुपरान्त नवाह संकीर्तन मंत्र हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे, हरेकृष्ण हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के साथ नवाह यज्ञ शुरु हुआ। आयोजक मंडली के सदस्यों ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से इस नवाह संकीर्तन यज्ञ का आयोजन गांव समाज एवं विश्व कल्याणार्थ किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में गावं के मुखिया शिव साहू, सरपंच सरोज झा, डॉ. मतवर प्रसाद, नबोनाथ झा, कमलेश महतो, अमन झा, सचिन सिंह, राकेश झा व अन्य लगे हुए हैं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post