बेनीपट्टी(मधुबनी)।कन्हैया मिश्रा: गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्रजेश पाण्डेय ने उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी मो.शब्बीर के पक्ष में लगाता कई दिनों से जनसंपर्क कर लोगों को गोलबंद करने का प्रयास किया है।ब्रजेश पाण्डेय ने बताया कि वे कई दिनों से हरलाखी विधानसभा के लगभग पंचायतों का दौरा कर चुके है।पिपरौन,उमगांव,जिरौल,देपुरा,महमदपुर,मिंती,बैंगरा,साहरघाट का दौरा करने के क्रम में लोगों ने नीतीश कुमार के शासनकाल को सराहते हुए अपना विश्वास दिखाया है।श्री पाण्डेय ने बताया कि लोगों को विकाश चाहिए ना की धर्म-संप्रदाय के झमेला।

वहीं कांग्रेस  के अभिषेक कुमार झा ने बताया कि वे विधायक सहित कई मंत्रियों के साथ क्षेत्र का दौरा किये है।लोग विकाश के साथ आपसी सद्भाव चाहते है।जो सिर्फ महागठबंधन की सरकार ही दे सकती है।वहीं उन्होंने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में एनडीए के भ्रम व अपने ही एक नेता के द्वारा चुनाव में लड जाने के कारण वोट का बिखराव हो गया,बावजूद महागठबंधन के प्रत्याशी महज चार हजार के अंतराल से हारे थे।अब हमारा परिवार एकजुट है।जिसका लाभ सीधे तौर पर महागठबंधन को मिलेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post