बेनीपट्टी(मधुबनी)।कन्हैया मिश्रा: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह सूबें के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी  ने बताया कि महागठबंधन के प्रत्याशी मो.शब्बीर की जीत तय है।जनता में उनके प्रति माहौल बना हुआ है।गत चुनाव में भी वे मामूली अंतर से हारे हुए थे।अब माहौल बदल गया है।वहीं एनडीए की झूठी भ्रम का मायाजाल लोगों के जेहन से धीरे-धीरे उतर गया है।कहां प्रधानमंत्री जी लगातार चुनावी सभा कर लोगों को जंगलराज का भय दिखा रहे थे।गत चुनाव में जनता ने दिखा दिया की वे सिर्फ नीतीश व महागठबंधन पर ही विश्वास करते है।अब पीएम बिहार का नाम ही नहीं ले रहे है। मंत्री चौधरी  ने कहा कि बिहार विकास की ओर अग्रसर हो चुका है।

उन्होंने हरलाखी की जनता से महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कहीं।वहीं राजस्व मंत्री मदनमोहन झा ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव की तरह इस उपचुनाव में भी एनडीए कहीं नहीं है।उनकी पार्टी की जीत तय है।जानकारी दें कि चुनाव प्रचार की घोषणा होते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ,मदनमोहन झा,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डा.शकील अहमद सहित कई कांग्रेस के विधायक लगातार क्षेत्र में कैंप किये हुए है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post