मधुबनी। बिकास झा : हरलाखी सीट पर होने वाले उपचुनाव में रालोसपा ने सुधांशु शेखर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुधांशु शेखर, बसंत कुशवाहा के पुत्र है, विधायक पद की शपथ लेने के पहले ही बसंत कुशवाहा की दिल का दौड़ा पड़ने से पटना में मौत हो गई थी जिसके बाद यह सीट खाली हो गया था।


पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार से विचार विर्मश के बाद यह निर्णय लिया गया है। गठबंधन यह सीट रालोसपा के पास होने के कारण सुधांशु शेखर हरलाखी में एनडीए के रालोसपा प्रत्याशी होंगे।

उधर महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने इस सीट पर उम्मीदवार के चयन के लिए तीन सदस्यीय प्रर्यवेक्षक समिति का गठन किया है। इस समिति में उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण और महासचिव राजेश राम है। समिति के तीनों सदस्य प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को रिपोर्ट सौंपेंगे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post