बेनीपट्टी (मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : मीडिया में लगातार छप रही ख़बरों के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने चानपुरा की घटना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को डीकेबीएम पथ के पूर्व भाग में दफ़न सुहगिया कुमारी का शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतिका के पेट की स्थिति को देखने से स्पष्ट हो रहा है की मृतिका गर्भावस्था में थी। शव को निकलवाने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह के देख रेख में आज दोपहर एसएचओ प्रवीण कुमार मिश्रा एवं अनुसंधानकर्ता वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में शव को निकाला गया। शव को धोंस नदी के किनारे मिट्टी में दफ़न कर दिया गया था। शव की स्थिति के बाद पुलिस प्रशासन गूंगी लड़की के संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा। जानकारी दें की चानपुरा के महेंद्र मांझी ने गावं के राजेंद्र कामत पर महादलित गूंगी लड़की को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर योनशौषण कर गर्भावस्था में सामाजिक लोक-लाज के भय से गर्भपात की दवा खिलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ को आवेदन दिया था। जिस पर पुलिस ने सुस्त रवैया अपनाते हुए आदेश के करीब छः दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की जहमत दिखायी। उधर गूंगी की मौत के रात ही ग्रामीण चौकीदार के द्वारा थाना को सुचना देने के बाद पुलिस के द्वारा आरोपित पर कारवाई नहीं होने से भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वादी ने बताया की पुलिस मामले को दबाना चाह रही थी। कुछ ग्रामीणों ने बताया की गावं का एक रसूखदार व्यक्ति के कहने पर पुलिस कारवाई से पीछे हट रही थी।
उक्त मामले की जानकारी होने पर "हिंदुस्तान" के प्रतिनिधि ने उक्त खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसके बाद जिला पुलिस प्रशासन की नींद खुली। जिसका असर हुआ की शव को आनन-फानन में कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता रामसकल मांझी ने बताया की वे आजीविका हेतु पंजाब में रहते है। बेटी को अपने भाइयों के पास छोड़ रखा था। सुचना मिली की उनकी गूंगी बेटी ठंड के चपेट में आने से मर गयी है। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीँ शव मिलने के बाद मृतका के पिता ने बताया की उन्हें इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं है। उधर सूत्रों की माने तो रसूखदार व्यक्ति व आरोपी के द्वारा डराने के बाद से ही मृतका के पिता अपना बयान देने से भाग रहे है। गुरुवार को शव निकालने की खबर मिलते ही आरोपी राजेंद्र कामत घर से फरार हो चूका है। पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कांड का खुलासा संभव है। फ़िलहाल कुछ भी बताना जल्दी होगी। इधर घटना की जानकारी होने के बाद भी कुछ स्थानीय मीडियाकर्मी द्वारा खबर को सच्चाई से दूर रखने का भरपूर प्रयास किया गया है। जिससे आम लोगों में काफी नाराजगी देखी गयी। आम लोगों ने "हिंदुस्तान" अख़बार के खबर का असर एवं पत्रकार की निष्पक्षता की जमकर सराहना की है
।  

* गर्भावस्था में मारी गयी थी चानपुरा की गूंगी युवती Click here

* चानपुरा मामले की जांच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर : एसडीपीओ Click here


मिथिला दर्शन  |  अप्पन मिथिला  |  अप्पन बेनीपट्टी  |  मिथिला बिभूति  |  मिथिलाक पाबैन  |  मैथिलि गीत नाद   |  मैथिलि फकरा  |  मिथिला पंचांग  |   सोशल साइट्स टिप्स ट्रिक्स  |  फोटो गैलरी  |  विधानसभा चुनाव 2015  |  देश प्रदेश   |  क्षेत्रीय समाचार  |  स्थानीय समस्या  |   क्राइम रिपोर्ट  |  प्रशासन    शिक्षा रोजगार  |  विधि खबर  |   BNN विशेष  |  खास मुलाकात   | संपादकीय  |  खबर का असर  |  घटना-दुर्घटना  ।  BNN टीम 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post