प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे है। फिर भी लोग अपने आदत से

बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में लोग बाज नही आ रहे है। रविवार को आठ लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमें दो पॉजिटिव पाए गये है। जिनमें कटैया गांव के 40 वर्षीय पुरूष और कलुआही मलमल के 38 वर्षीय पुरूष शामिल है। इसके अलावे शनिवार को 13 सेंपल अलग से जांच के लिए जिला में भेजे गए थे। जिनमें चार पॉजिटिव पाये गए है। उनमें पीएचसी बेनीपट्टी के तीन पुरूष और एक महिला कर्मी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक एक हजार से अधिक की कोरोना जांच हो चुकी है। जिसमें करीब 140 पॉजिटिव अब तक मिले है। आइसोलेशन केंद्र में वर्तमान में 20 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जबकि दो दर्जन से अधिक संक्रमित होम आइसोलेट है। जबकि अब तक सात दर्जन से अधिक स्वस्थ्य होकर अपने अपने घर जा चुके है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post