हरलाखी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के कौवाहा बरही पंचायत के मुखिया रामएकबाल मंडल के घर में घुसकर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मुखिया व उसकी पत्नी पूर्व मुखिया मंटुन देवी समेत चार लोग घायल है। वहीं मुखिया की 8 साल की मासूम बेटी भी घायल हो गई है। उमगांव पीएचसी के चिकित्सकों ने मुखिया व उसकी पत्नी की हालत नाजुक देखते हुए उसे मधुबनी रेफर कर दिया है। जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार देर रात मुखिया के गांव बरही में ही हुई। जिसकी सूचना मिलते ही थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को उमगांव पीएचसी में भर्ती करा दिया। घायल मुखिया ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के कुछ लोग पंचायत के विभिन्न योजनाओं में से अवैध कमीशन की मांग को लेकर आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। राह चलते गाली गलौज करते रहते है। घटना की रात धर्मेंद्र मंडल, रामनरेश मंडल, महेंद्र मंडल समेत पांच से दस अज्ञात लोगों ने योजना बनाकर मुझे रास्ते में पीछा करना शुरू कर दिया। घर के नजदीक आने पर गाली गलौज करने लगे। लेकिन मुखिया ने उनलोगों को नजरअंदाज कर अपने घर में चला गया। रात में खाना खाने के बाद जब सब सो गए तो उक्त लोगों ने शराब पीकर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मुखिया के कपड़े फाड़ कर पीट पीट कर अधमरा भी कर दिया। मुखिया की पत्नी को भी लोहे के रॉड से सिर फोड़ दिया। इसी क्रम में वे लोग मुखिया के आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दे दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post