बेनीपट्टी(मधुबनी)। आसमानी कहर नहीं थम रहा है। बेनीपट्टी प्रखंड के बर्री पंचायत के रजघट्टा गांव के समीप वार्ड न0-08 में बीती रात ठनका गिरने से दो भैंस की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बघार में घर बना रह रहे पचकौड़ी साह देर शाम आसमान में बादल देख भैंस को मवेशीघर में बांध कर भोजन कर सो गया। मवेशी पालक ने बताया कि करीब दस बजे रात में जोरदार आवाज हुआ। वो लोग सहम कर सो गए। सुबह भैंस खोलने के लिए गये तो दोनों भैंस मृत था। बताया जा रहा है कि ठनका मवेशीघर के समीप ही गिरा था। जिससे मवेशीघर के उपर लगे लत््ती भी झूलस गया था। उधर, सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही वरीय अधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया जाएगा। ताकि, समय पर मुआवजा मिल सके।