बेनीपट्टी(मधुबनी)। केन्द्र की मोदी सरकार के उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिहार के एक करोड़ परिवार तक बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच कर पीएम मोदी के पत्र व उनके कार्यकाल में किए गये ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। ये बातें पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने गुरुवार को बेनीपट्टी के पाली में पीएम के पत्र व पंपलेट का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा। मंत्री श्री झा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्यों का अंजाम दिया है। धारा-370 को समाप्त करने, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त जैसी कई कार्यों का बखुबी अंजाम दिया है। मंत्री श्री झा ने कहा कि एनडीए सरकार के सभी जनउपयोगी कार्यों के संबंध में जनता को जानना बेहद अहम है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटे हुए है। इसके तहत बेनीपट्टी विधानसभा के पचास हजार परिवार तक ये पत्र दिया जाएगा। मौके पर मंत्री श्री झा ने कई परिवार के मुखिया तक स्वयं पहुंच कर पत्र व पंपलेट दिया। मौके पर भाजपा के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मदन कर्ण, मंडल अध्यक्ष विमल झा, विवेकानंद झा, रौशन मिश्र आदि कार्यकर्ता थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post