बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के महिला कांग्रेस नेत्री प्रो. मीनू पाठक को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है। मीनू पाठक करीब बीस वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होती रही है। प्रो. मीनू पाठक ने पार्टी उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित होने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, दीपिका पांडेय व बिहार महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो अपने आपको हमेशा कांग्रेस का एक मामूली कार्यकर्ता ही समझती है। पार्टी को हर समय मजबूत करना ही उनका लक्ष्य रहा है। जिस लक्ष्य को लेकर आगे भी पार्टी हित में कार्य करेगी। उधर, मीनू पाठक के मनोयन पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ शकील अहमद, विधायक भावना झा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा, मनोज मिश्र, कृष्णकांत झा गुड्डू, प्रो. केसी पाठक, नलिनी रंजन उर्फ रुपण, सुभाष झा नन्कू, विजय कुमार , मिहिर झा, सुंदर मिश्र आदि ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post