बेनीपट्टी(मधुबनी)। डकैती कांड का फरार आरोपी को अरेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरेर पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। बताया जा रहा है कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए अरेर पुलिस करीब 20 वर्षों से लगा हुआ था। जैसे, ही घर में होने की सूचना मिली, पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद अरेर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि मधवापट्टी के मो. शमशुल कई डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है। इसी आरोपी ने 2004 में बरहा गांव के राजू झा के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उपरांत, 2006 में भैरवा में कुद्दुस के घर व बेनीपट्टी के चानपुरपट्टी में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
Follow @BjBikash