बेनीपट्टी(मधुबनी)। आगामी 19 जनवरी को आहूत मानव श्रृंखला की व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। मंगलवार को बेनीपट्टी के मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केन्द्र पर समनव्यक सुनील कुमार के अध्यक्षता में शिक्षकों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में सुनील कुमार ने सभी शिक्षकों को मानव श्रृंखला में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा कर जानकारी दी गई कि हर स्कूल को मानव श्रृंखला में अपने दायित्व का निर्वहन करना है। तय समय पर रुट चार्ट के अनुसार मानव श्रृंखला में सहभागिता देना है। इस दौरान सुनील कुमार के द्वारा बाल विवाह दहेज प्रथा से होने वाली गलत प्रभाव पर विशेष रुप से जानकारी दी गई। एचएम श्रीपति झा ने उपस्थित शिक्षको को कहा कि बिहार सरकार सही मायने में पर्यावरण में हो रहे असंतुलन के सुधार हेतु कार्य कर रही है। श्री झा ने जल जीवन हरियाली पर विशेष रुप से जानकारी दी। उपरांत परिसर में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने हाथ में हाथ थामकर मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया। मौके पर प्रकाश कुमार विनय झा रविन्द्र झा मोती राम ममता कुमारी प्रियंका कुमारी सुनीता कुमारी पुनीत कुमार झा प्रियंका प्रभा मिली कुमारी मो. सालिम सोनी कुमारी करुणा कुमारी सलोनी कुमारी आशा कुमारी मो. गुलाब रिजवान अहमद आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post