बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी ने पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर उनके पति पर हुए झूठे प्राथमिकी को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो सोमवार के दोपहर बेनीपट्टी थाना का घेराव करेंगी। जिप सदस्य ने दिए गये आवेदन में कहा है कि 22 दिसंबर के दोपहर को रजिया गांव के शशिताज कुमार ने मोबाईल पर बाईक लूट जाने की जानकारी दी। इससे पूर्व बर्री के पंसस के पति व वार्ड सदस्य ने भी जानकारी दी। जानकारी के बाद उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी थाना को देने की बात कही। पुलिस ने मामले की जांच की तो रानीपुर के अरविंद कुमार बाईक को बसैठ पुलिस कैंप को सौंप दिया। पैसे के लेनदेन में बाईक ले जाने की जानकारी के बाद रजिया के युवक पर कार्रवाई करने की मांग भी की गई। जिप सदस्य ने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने विपक्ष से तालमेल कर उनके पति पर झूठा मुकदमा दायर कर दिया। वहीं जिप सदस्य ने कहा कि वर्तमान एसएचओ के कार्यकाल में लगातार अपराध बढ़ रहा है। लूट की घटना में निर्दोष युवक को फंसा दिया जा रहा है। जिप सदस्य ने कहा कि उनके साथ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पैतृक घर में चोरी हुई। इस सभी की जानकारी देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। मुंबई में रहने वाले लोगों पर गंभीर आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर दी जाती है। वहीं आवेदन में कहा गया है कि पैक्स चुनाव के दौरान चुनाव डय्ाूटी कर रहे पुलिस पदाधिकारी को भी केस का आईओ बनाया जाता है। जो गंभीर है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post