बेनीपट्टी(मधुबनी)। पंचायत समिति सदस्यों की कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रमुख-उप प्रमुख पर लगे अविश्वास का प्रस्ताव खारिज हो गया है। सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी बरकरार रह गयी है। उधर, प्रमुख व उप प्रमुख पर लगे अविश्वास का प्रस्ताव कोरम के अभाव में खारिज होते ही प्रमुख व उप प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। विशेष बैठक से बाहर आते ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगा कर फूल-मालाओं से प्रमुख व उप प्रमुख को लाद दिया। इससे पूर्व पंसस आनन्द कुमार झा के अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। विशेष बैठक के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर एसडीएम मुकेश रंजन सदन में उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था के लिए सीओ को दंडाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया था। हालांकि, सदस्यों के अनुपस्थिति के कारण पूर्व से अनुमानित किया गया था, कि दोनों कुर्सी बरकरार रह जाएगी। वहीं विशेष बैठक में प्रमुख व उप प्रमुख पर सदस्यों की और से लगाए गए आरोपों का जवाब देकर प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। उधर, प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी बरकरार रह जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है। राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अंचल मंत्री सुधीर सहनी, गंगूली के पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर राय, मेघवन के पैक्स अध्यक्ष प्रवेज आलम, इम्तियाज उर्फ लाल बाबू, संजय सिंह, रंधीर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवकुमार राय, पूजा कुमारी समेत कई लोगों ने प्रमुख व उप प्रमुख को बधाई दी है। वहीं राजद अध्यक्ष ने कहा कि विरोधियों के द्वारा विकास कार्य को ठप करने के लिए अर्नगल आरोप लगाए गए थे। सदस्यों की एकजुटता से विरोधियों को जवाब दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post