बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार की नीतीश सरकार सूबे का चहुंमुखी विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही है। वर्षों से निर्माण के लिए बाट जोह रहे बेनीपट्टी-उमगांव पथ के निर्माण के लिए बिहार सरकार की कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने उक्त बातें शनिवार को बेनीपट्टी में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा। श्री झा ने कहा कि कैबिनेट की और से इस पथ के निर्माण के लिए 44 करोड़, 62 लाख 70 हजार की राशि स्वीकृति प्रदान की है। मंत्री श्री झा ने कहा कि राशि स्वीकृति होने के बाद जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया कर सड़क निर्माण कराने की पहल की जाएगी। मंत्री झा ने कहा कि उक्त राशि से 18.70 किमी में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण के बाद पांच वर्ष के लिए अनुरक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। उधर, एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री श्री झा ने कहा कि मंत्री मंजू वर्मा ने जिस नैतिकता का परिचय देते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देने का काम किया है। राजद के नेताओं को भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उसके विधायक राजवल्लभ यादव के दुष्कर्म के मामले को बिहार की जनता नहीं भुली है। वहीं नेता प्रतिपक्ष पर भी घोटाला के आरोप है। ईडी ने समन किया है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। उन्हें भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। वहीं मंत्री ने मुजफ्फरपुर कांड को घृणित बताते हुए कहा कि अब कोई भी दोषी नहीं बचेगा। सरकार ने मामले की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। सीबीआई जांच कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post