बेनीपट्टी नगर में भाजपा की ओर से मंगलवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की मजबूती के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी नारेबाजी के जरिए लोगों को जागरूक किया। बढ़ाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता बावजूद महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद आदि देश के दीवाने, मतबाले व संघ के सपूतों की याद, स्मृति, बलिदान व श्रद्धांजलि में अमर रहे के नारे लगाए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सह बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का गया आयोजन आमलोगों को राष्ट्र को मजबूत बनाने का संदेश देना भर है। 79वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कोई राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। आज राष्ट्रभक्ति से देश ओत-प्रोत है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति का संचार करना है। तिरंगा यात्रा में विधायक के साथ पवन ठाकुर, बेनीपट्टी नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, मध्य मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, पिंटू झा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, पप्पू सिंह, अमित कश्यप, शत्रुधन ठाकुर, धनेश्वर राम, नवल कामत, पशुपतिनाथ झा, सरोज झा, राजीव झा, रमण झा आदि ने भाग लिया। कलुआही स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कलुआही पूर्वी और पश्चमी भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड के कलुआही बाजार स्थित तिरंगा यात्रा निकाली गई।
Follow @BjBikash