BNN- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य सह पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। श्री चौपाल का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। कामेश्वर चौपाल का राम आंदोलन और अयोध्या से विशेष लगाव रहा है। कामेश्वर चौपाल लंबे समय से राजनीति में भी सक्रिय थे। वे 2002 से 2014 तक एमएलसी रहे।

1

कामेश्वर चौपाल को 2020 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट में बिहार से शामिल किया गया था। संघ ने कामेश्वर चौपाल को पहला कारसेवक का दर्जा दिया था। 

आपको बता दे कि कामेश्वर चौपाल ही वो सख्स थे, जिन्होंने 1989 के नौ नवंबर को राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में पहली ईंट रखी थी। जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए। 

2

कामेश्वर चौपाल का मधुबनी से विशेष लगाव रहा। उनकी पढ़ाई मधुबनी जिले से ही हुई थी। यही वे संघ के संपर्क में आये और संघ के कार्यक्रमों से जुड़ गए। कामेश्वर चौपाल मधुबनी जिले के प्रचारक भी थे।

इसी बीच बिहार बीजेपी ने कामेश्वर चौपाल को श्रद्धांजलि दी है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट किया है और लिखा है कि 'राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे, श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर सामाजिक क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मां भारती के सच्चे लाल थे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। बिहार भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।'


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post